crossorigin="anonymous"> सासाराम में रामनवमी पर भव्य जुलूस, पहली बार महिला शक्ति की लाठी मार्च में हुई भागीदारी - Sanchar Times

सासाराम में रामनवमी पर भव्य जुलूस, पहली बार महिला शक्ति की लाठी मार्च में हुई भागीदारी

Spread the love

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम: आज रामनवमी के पावन अवसर पर सासाराम में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे शहर में “जय श्री राम” के नारों की गूंज रही और भगवा पताकाओं से नगर का कोना-कोना रंग गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए उल्लास से सराबोर नजर आए।

इस बार जुलूस के रूट में कुछ बदलाव किया गया था, बावजूद इसके श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद अपने दल-बल के साथ जुलूस की निगरानी करते दिखे।

जुलूस में भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विशेष बात यह रही कि इस बार महिलाओं ने भी पगड़ी बांध और लाठी लेकर जुलूस में भाग लिया, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गईं। उनके इस रूप को देख लोग “नारी शक्ति” की जयकार करते नजर आए।

भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की जीवंत झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व रामनवमी के दौरान सासाराम में उपद्रव की घटना घटी थी, जिसके मद्देनज़र इस बार पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।


Spread the love