Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
bihar minister

जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा टेम्पो की टक्कर से घायल, अस्पताल में भर्ती

Posted on January 1, 2025January 1, 2025 By Chhavi Singh

भाई और अंगरक्षक के साथ सुबह की सैर पर निकले थे, इस दौरान टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी

ST.News Desk : बुधवार को बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता रत्नेश सदा एक टेम्पो की टक्कर से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मंत्री अपने परिवार, भाई और अंगरक्षक के साथ सुबह की सैर पर निकले थे, इस दौरान टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रत्नेश सदा, उनके भाई और अंगरक्षक घायल हो गए। तीनों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मंत्री रत्नेश सदा को पैर और सिर में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि टेम्पो तेज गति से आ रहा था और टक्कर मारने के बाद वह तेज गति में ही भाग गया। अस्पताल में इलाज के दौरान यह पता चला कि मंत्री को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। हालांकि, सीटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें कुछ टांके लगाकर छुट्टी दे दी गई।

इस घटना से पहले, सूत्रों के अनुसार, टेम्पो चालक ने कथित तौर पर दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी थी और वह अब फरार है।

इसी बीच, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले का एक वाहन भी मंगलवार रात अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिसमें सवार चार महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के पास हुआ।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2025 के पहले दिन ‘स्वर्णिम झारखंड’ बनाने का संकल्प लिया
Next Post: सासाराम : बादल सिंह हत्याकांड के आरोपी डीएसपी आदिल बेलाल की मुश्किलें बढ़ीं

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme