crossorigin="anonymous"> NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के कमल हासन, बोले- 22 लाख छात्रों की उम्मीदें टूटीं - Sanchar Times

NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के कमल हासन, बोले- 22 लाख छात्रों की उम्मीदें टूटीं

Spread the love

पेपर लीक विवाद के बीच परीक्षा रद्द होने पर जताया गुस्सा, कहा- मानसिक पीड़ा का जिम्मेदार कौन?

ST.News Desk

पेपर लीक के आरोपों के बीच 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा रद्द किए जाने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है। इसी बीच अभिनेता और नेता Kamal Haasan ने भी इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कमल हासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “NEET प्रवेश परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत और सपने देखने वाले 22 लाख छात्रों की उम्मीदें आपराधिक साजिशों ने तोड़ दी हैं। इस मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद नहीं कि आज तक NEET की कोई परीक्षा बिना गड़बड़ी और धांधली के आरोपों के हुई हो। यही वजह है कि हम शिक्षा को फिर से राज्य सूची में लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय छात्रों को इस अन्यायपूर्ण NEET परीक्षा और इसके पीछे काम कर रहे माफिया से बचाया जाना चाहिए।”

पेपर लीक मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation को सौंप दी गई है। वहीं Federation of All India Medical Association ने भी मामले में निष्पक्ष और कड़ी जांच की मांग की है।

दिल्ली समेत कई शहरों में छात्र परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार NEET परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जानी थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *