crossorigin="anonymous"> आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार गीत 'फिर लाएंगे केजरीवाल' जारी - Sanchar Times

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार गीत ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ जारी

Spread the love

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने फरवरी में होंगे, और चुनाव परिणाम भी उसी महीने घोषित किए जाएंगे

ST.News Desk : आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार गीत ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ जारी किया। यह गीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने फरवरी में होंगे, और चुनाव परिणाम भी उसी महीने घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

लॉन्च के दौरान, आप के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गाना दिल्ली और देश के लोगों को समर्पित है। उन्होंने इसे शादियों और बर्थडे पार्टियों में बजाने की सलाह दी। केजरीवाल ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि “देश में गाली-गलौच पार्टी है, उसे भी यह गाना पसंद आएगा। वे इसे कमरे बंद करके सुन सकते हैं और थिरक सकते हैं।” उन्होंने दिल्ली में चुनाव को एक त्योहार के रूप में बताया, जहां लोग नाचते और झूमते हैं।

आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह गाना हिट होगा और पार्टी का नारा “फिर लाएंगे केजरीवाल” गाने के जरिए स्पष्ट किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गाना हर घर तक पहुंचेगा और लोग अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जिताएंगे। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दे नहीं हैं और उन्हें डर था कि कहीं विधानसभा चुनाव भी MCD चुनाव की तरह टाल न दिए जाएं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा को पिछली बार की तरह ही कम सीटें मिलेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी को बड़ा बहुमत मिलेगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए दोपहर 2 बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई।


Spread the love