crossorigin="anonymous"> आम खाने से क्यों होते हैं पिंपल्स? जानिए सच्चाई, सावधानियां और सही तरीका - Sanchar Times

आम खाने से क्यों होते हैं पिंपल्स? जानिए सच्चाई, सावधानियां और सही तरीका

Spread the love

ST.News Desk : गर्मियों में ‘फलों का राजा’ आम हर किसी की पहली पसंद बन जाता है। रसीले और स्वादिष्ट इस फल में विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कई लोग शिकायत करते हैं कि आम खाने के बाद चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे निकलने लगते हैं। सवाल यह है कि क्या आम वाकई स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है?

क्या आम खाने से पिंपल्स निकलते हैं?

वैज्ञानिक तौर पर आम और पिंपल्स के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में आम खाने से स्किन पर असर जरूर पड़ सकता है।

कारण जो आम को बना सकते हैं मुंहासों का कारण

5-रेसोर्सिनॉल केमिकल
आम के छिलके और रस में यह तत्व पाया जाता है, जो स्किन पर एलर्जी या जलन का कारण बन सकता है।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)

आम का GI हाई होता है, जिससे शरीर में शुगर और इंसुलिन का स्तर तेजी से बढ़ता है। इससे सीबम का उत्पादन होता है, जो पोर्स को बंद कर पिंपल्स का कारण बन सकता है।

कैल्शियम कार्बाइड से पके आम

ऐसे आमों में एसिटिलीन गैस बनती है, जो मुंह में छाले और जलन का कारण बन सकती है।

किन लोगों को आम से बचना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज
मोटापे से पीड़ित लोग
पाचन संबंधी समस्या वाले
स्किन एलर्जी वाले
किडनी मरीज
4 साल से कम उम्र के बच्चे

किन चीजों के साथ न खाएं आम?

खट्टे फल
मसालेदार खाना
दही
शराब
ठंडा पानी

आम खाने के सही तरीके

पानी में भिगोकर खाएं: 2-3 घंटे पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड और कीटनाशक हट जाते हैं।
ठंडा आम न खाएं: फ्रिज से निकालकर सीधे आम खाना गले में खराश पैदा कर सकता है।
खाली पेट न खाएं: इससे एसिडिटी हो सकती है।
शुद्ध और नैचुरली पका आम ही खाएं: कार्बाइड से पके आम से परहेज करें।

कितने आम खाना सुरक्षित?

स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में एक मध्यम आकार का आम सबसे बेहतर माना जाता है। इससे न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं और ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

अगर आम खाने से पिंपल्स हो जाएं तो क्या करें?


आम की मात्रा कम कर दें
खूब पानी पिएं
हाई GI फूड्स से परहेज करें
हल्का और संतुलित आहार लें
जेंटल क्लींजर से चेहरा साफ करें
जरूरत हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *