Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Capture 29

अब ‘Cool Dude’ नहीं, ‘Kind Guy’ है असली हीरो: जानिए आज की महिलाएं डेटिंग में क्या चाहती हैं

Posted on July 20, 2025July 20, 2025 By Sanchar Times News

हाल ही में डेटिंग ऐप QuackQuack द्वारा कराए गए सर्वे के नतीजे

ST.News Desk : एक समय था जब ‘बुरे लड़के’, लंबा कद, गोरी रंगत और महंगी कारें महिलाओं को आकर्षित करते थे। लेकिन अब वो वक्त बीत चुका है। हाल ही में डेटिंग ऐप QuackQuack द्वारा कराए गए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि भारत की 22 से 35 वर्ष की महिलाएं अब रिश्तों को बिल्कुल अलग नजरिए से देख रही हैं।

❝अब महिलाएं सिर्फ लुक्स या लाइफस्टाइल नहीं, इंसानियत और समझदारी को तरजीह देती हैं।❞
— रवि मित्तल, सीईओ, QuackQuack

सर्वे की मुख्य बातें: सर्वे में भारत के टियर 1, 2 और 3 शहरों की 7,615 महिलाओं से पूछा गया कि वे किस वजह से किसी को डेट करने से मना कर देती हैं। नतीजे चौंकाने वाले हैं।

‘Bad Boy’ का जमाना गया : कभी जो ‘Cool’ समझे जाते थे — जैसे टैटू, इग्नोर करना, रहस्यमयी बनना — अब महिलाएं उन्हें असुरक्षित और गैरजिम्मेदार मानती हैं। 6 में से 4 महिलाओं का मानना है कि वे अब ऐसे लड़कों से दूरी बनाती हैं। लुक्स जरूरी नहीं, इंसानियत जरूरी है। लंबा कद, गोरी त्वचा, फिटनेस फ्रीक होना अब इंप्रेस नहीं करता। 49% महिलाओं ने कहा, ‘हम लुक्स नहीं, पर्सनैलिटी, दयालुता और इमोशनल इंटेलिजेंस देखते हैं।’

दिखावे से नहीं, मेहनत से मिलता है दिल : ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी कारों से अब महिलाएं प्रभावित नहीं होतीं। 4 में से 3 महिलाओं ने साफ कहा — हम उन लोगों को पसंद करती हैं जो रियल हों, न कि रईस दिखने वाले।

Cool बनकर इग्नोर करना अब नहीं चलता : धीमे जवाब, कोल्ड बिहेवियर या ‘लेट रिप्लाई’ अब बोरिंग लगता है। 30+ उम्र की 41% महिलाओं का कहना है कि “टाइमली रिप्लाई, दिलचस्पी और ईमानदारी” उन्हें ज्यादा आकर्षित करती है। तो क्या लड़कों को बदलना चाहिए? हां, लेकिन डरने की जरूरत नहीं। आज की महिलाएं चाहती हैं कि लड़के, ईमानदार हों, इमोशनली मैच्योर हों,,अपने सपनों के साथ जमीन से जुड़े हों,,अच्छे इंसान हों।

अब ‘Act Cool’ करने का जमाना नहीं, ‘Be Kind’ बनने का समय है। अगर आप में ये सब हैं, तो आप सच में “डेटेबल” हैं — और शायद आदर्श पार्टनर भी। अब रिश्ते शॉर्टकट से नहीं, सच्चाई और समझदारी से चलते हैं। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए अब स्टाइल नहीं, संवेदनशीलता और सम्मान चाहिए। तैयार हैं इस नई सोच के साथ जुड़ने के लिए?

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: करवंदिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड की निर्मम हत्या, फाजिलपुर सिवान स्थित निर्माणाधीन आश्रय होम टाउन परिसर में मिली लहूलुहान लाश
Next Post: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का बिगुल, पार्टी ने दिखाई सक्रियता

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया