Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
kohli

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Posted on October 1, 2024October 2, 2024 By Sanchar Times News

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। भारतीय टीम ने चौथे दिन अपनी पहली पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की जिसमें कोहली ने 35 गेंद में 47 रन का योगदान दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर वह 27,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बाद वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34,357 रन बनाए है। इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016) और तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (27,483) है। कोहली के नाम टेस्ट में 8,870 से अधिक रन है जबकि उन्होंने 295 वनडे में 13,906 और 125 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,188 रन बनाए है। उन्होंने इस साल खेले गए टी-20 वि कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। तेंदुलकर ने भारत के लिए अपने 24 साल के कॅरियर में 200 टेस्ट में 15,921, जबकि 463 वनडे में 18,426 रन बनाए हैं। उन्होंने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 10 रन बनाए हैं।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से अबतक 200 मौतें
Next Post: एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को एन.एच.ए.आई. के कार्यालय भवनों के निर्माण का कार्य सौंपा गया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया