Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Screenshot 2025 07 11 105343

कम बजट में उठाएं मानसून पर्यटन का लुत्फ: जानिए भारत के 5 खूबसूरत और सस्ते डेस्टिनेशन

Posted on July 11, 2025July 11, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : बारिश के मौसम में हरियाली, झरने और बादलों से ढके पहाड़ी रास्ते किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते। ऐसे में अगर आप मानसून का आनंद लेने के लिए प्रकृति की गोद में जाना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है, तो चिंता की कोई बात नहीं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप मात्र ₹5,000 के भीतर घूम सकते हैं और मानसून के मौसम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

यहां जानिए कुछ बेहतरीन लो-बजट मानसून डेस्टिनेशन:

  1. लैंसडाउन (उत्तराखंड)
    दिल्ली से करीब 250 किमी दूर स्थित लैंसडाउन मानसून में बेहद सुहावना हो जाता है। हरियाली और बादलों के बीच की यात्रा मन को सुकून देती है। यहां आप बस से आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रेकिंग, वॉक और लोकल व्यंजनों का आनंद कम खर्च में लिया जा सकता है।
  2. टेहरी झील (उत्तराखंड)
    टेहरी झील में जून से सितंबर तक मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। यहां बोटिंग, कैंपिंग और एडवेंचर्स एक्टिविटी के साथ-साथ झील के किनारे बारिश का शानदार नजारा देखने को मिलता है। कुल मिलाकर ₹5,000 तक में यह अनुभव लिया जा सकता है।
  3. मांडू (मध्य प्रदेश)
    मांडू एक ऐतिहासिक शहर है, जो मानसून में और भी खूबसूरत लगने लगता है। महलों और खंडहरों के बीच हरियाली का संगम मन मोह लेता है। रेल यात्रा, होमस्टे और स्थानीय खान-पान मिलाकर आप ₹4,500 के अंदर यहां की यात्रा पूरी कर सकते हैं।
  4. भीमताल (उत्तराखंड)
    अगर आप नैनीताल की भीड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो भीमताल और नौकुचियाताल आपके लिए बेस्ट हैं। यहां झील किनारे बैठकर बारिश, बोटिंग और ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है – वह भी कम भीड़ और शांत वातावरण में।
  5. चिखलदरा (महाराष्ट्र)
    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित चिखलदरा विदर्भ का एकमात्र हिल स्टेशन है। मानसून के दौरान यहां झरने, कॉफी प्लांटेशन और हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कम बजट में भी यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अनुभव देती है।
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Next Post: लखनऊ में नकली कफ सिरप की 5,300 से ज्यादा बोतलें बरामद, CBN ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया