crossorigin="anonymous"> Long Or Round Papaya: लंबा या गोल, कौन सा पपीता होता है ज्यादा मीठा? खरीदते समय जान लें ये आसान ट्रिक - Sanchar Times

Long Or Round Papaya: लंबा या गोल, कौन सा पपीता होता है ज्यादा मीठा? खरीदते समय जान लें ये आसान ट्रिक

Spread the love

पपीता खरीदते समय अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि लंबा पपीता लें या गोल आकार वाला। कई बार देखने में पीला पपीता भी मीठा नहीं निकलता। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप बाजार में मीठा और सही पका हुआ पपीता पहचान सकते हैं।

ST.News Desk
अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करना चाहते हैं, तो पपीता एक बेहतरीन विकल्प है। यह फल विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीता खाने से पाचन बेहतर रहता है और पेट भी साफ रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

हालांकि बाजार में पपीता खरीदते समय कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि लंबा पपीता खरीदें या गोल। दुकानदार अक्सर जो पपीता ज्यादा पीला दिखता है वही दे देते हैं, लेकिन हर पीला पपीता मीठा हो यह जरूरी नहीं है।

लंबा या गोल पपीता कौन सा ज्यादा मीठा होता है?

आमतौर पर गोल पपीता ज्यादा मीठा और रसीला माना जाता है। इसमें बीज भी लंबे पपीते की तुलना में कम होते हैं। वहीं लंबा पपीता, जिसे कई जगह पूसा जाइंट पपीता कहा जाता है, सालभर बाजार में आसानी से मिल जाता है। इस लंबे पपीते में बीज ज्यादा होते हैं और स्वाद के मामले में यह गोल पपीते की तुलना में थोड़ा कम मीठा और कम रसीला होता है।

मीठे पपीते की पहचान कैसे करें?

अगर आप मीठा पपीता खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले उसके रंग को ध्यान से देखें। अच्छे और प्राकृतिक तरीके से पके पपीते में हरे और नारंगी रंग का मिश्रण दिखाई देता है। यानी पपीता धीरे-धीरे हरे से नारंगी रंग में बदल रहा हो, तो समझिए कि वह सही तरीके से पका है।

इसके अलावा पपीते की बाहरी सतह चिकनी और ताजी दिखनी चाहिए। ऐसा पपीता आमतौर पर ज्यादा रसीला और स्वादिष्ट होता है। पपीता खरीदने से पहले उसे हल्का सा दबाकर भी देख सकते हैं। अगर वह थोड़ा नरम महसूस हो रहा है तो वह खाने के लिए तैयार है। वहीं बहुत ज्यादा पीला और सख्त पपीता लेने से बचना चाहिए।

पपीता खाने के फायदे

पपीता सेहत के लिए बेहद लाभकारी फल है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है और कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। इसलिए रोजाना पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *