Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
air india

इजराइल में बिगड़ते हालातों के बीच एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक सस्पेंड की फ्लाइट

Posted on October 8, 2023 By Sanchar Times News

इजराइल के तेल अवीव पर हमास के आतंकवादियों ने हमला कर दिया है जिसके बाद वहां लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। फिलिस्तीन के हमास के आतंकवादियों द्वारा हमले किए जाने के बाद इजरायल में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इजरायल की तरफ पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई है।

इसी बीच एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। इजराइल में युद्ध जैसे हालात बनने के बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए उड़ाने रद्द कर दी है। हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने वहां की सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी एयर इंडिया की ओर से दी गई है। इस संबंध में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, टिकट बुक कर चुके यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग दिया जाएगा। एयरलाइन तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं। शनिवार को नयी दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया था। कंपनी का कहना है कि मेहमानों और क्रू मेंबर्स के हितों और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इजराइल में जारी हमास द्वार हमलों को देखते हुए इजराइल सेना के एक अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि गाजा और दक्षिणी इजरायल में हमास के साथ लड़ाई जारी है। इस दौरान इजरायल की सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारी के मुताबिक कई अन्य आतंकवादी सेना के कब्जे में है। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने कहा कि गाजा और दक्षिणी इजराइल में हमास के साथ जारी लड़ाई में ‘‘सैकड़ों आतंकवादी’’ मारे गए हैं और कई अन्य को बंधक बना लिया गया है।

रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह द्वारा इजराइल पर अप्रत्याशित हमला किए जाने, सैकड़ों लोगों की हत्या करने और कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। इजराइल दक्षिणी हिस्से में आतंकवादियों से लड़ रहा है और उसने गाजा में हवाई हमलों में कई इमारतों को नेस्तनाबूद कर दिया है।

लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ‘‘फलस्तीनी विरोध’’ के साथ एकजुटता जताने के लिए ‘‘बड़ी संख्या में रॉकेट और विस्फोटकों’’ का इस्तेमाल कर यह हमला किया गया। उसने बताया कि इजराइली ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया। इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनानी इलाकों में गोलाबारी की, लेकिन अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इजराइली सेना ने बताया कि उसने उन इलाकों में गोलाबारी की, जहां लेबनानी सीमा की ओर से हमले किए गए थे। इजराइल ने 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान सीरिया से शीबा फार्म्स का नियंत्रण छीन लिया था, लेकिन लेबनान इस इलाके पर तथा नजदीकी फार चौबा पर्वतीय क्षेत्र पर अपना दावा जताता है। इजराइल ने 1981 में गोलन हाइट्स पर कब्जा जमाया था।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इज़राइल : बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आखिरकार सुरक्षित लौट आई देश
Next Post: अत्यधिक सफाई की लत भी गंभीर मानसिक बीमारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया