Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
ec in maharashtra 1

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित : 20 नवंबर को मतदान

Posted on October 15, 2024October 15, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति और महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है

ST.News Desk : भारत के निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे, और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति और महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है।

भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। महायुति में शामिल भाजपा सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल हैं। शिवसेना 85 और एनसीपी 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि सीट बंटवारे की बैठक अभी जारी है। महाविकास अघाड़ी 288 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें कांग्रेस 110, शिवसेना उद्धव गुट 100 और शरद पवार गुट 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें से 234 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं, 25 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 29 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।


Spread the love
महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्र
Next Post: मायावती का बड़ा ऐलान : BSP अकेले लड़ेगी महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनाव

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme