crossorigin="anonymous"> मायावती का बड़ा ऐलान : BSP अकेले लड़ेगी महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनाव - Sanchar Times

मायावती का बड़ा ऐलान : BSP अकेले लड़ेगी महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी उपचुनाव

Spread the love

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में अकेले अपने दम पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

ST.News Desk : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आगामी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। मायावती ने इस निर्णय के पीछे किसी भी गठबंधन से दूरी बनाए रखने की मंशा व्यक्त की।

मायावती ने चुनाव आयोग से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया जितनी जल्दी और पारदर्शी हो, उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने चुनावी तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि धनबल और बाहुबल से मुक्त चुनाव होना आवश्यक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी अपने चुनावी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की, जिससे अखिलेश यादव को चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। बीएसपी का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करना है।

महाराष्ट्र में चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होंगे, जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 रिक्त सीटों में से नौ पर उपचुनाव होगा, जिसमें मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में से 234 सामान्य श्रेणी की हैं, और कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं। 25 सीटें अनुसूचित जनजाति और 29 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।


Spread the love