Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
makar sankranti

Makar Sankranti 2026 Snan Muhurt: मकर संक्रांति पर स्नान 14 को या 15 को? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Posted on January 14, 2026January 14, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

मकर संक्रांति के पर्व को लेकर लोगों के मन में इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सवाल यह है कि स्नान और दान 14 जनवरी 2026 को किया जाए या 15 जनवरी को। ज्योतिषाचार्यों की राय भी इस विषय पर अलग–अलग है। साल 2026 में सूर्य मकर राशि में दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ऐसे में स्नान और दान के लिए शुभ समय को लेकर विस्तार से जानकारी देना जरूरी हो जाता है।

मकर संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि संक्रांति का समय यानी सूर्य का मकर राशि में गोचर सूर्यास्त से पहले होता है, तो संक्रांति उसी दिन मनाई जाती है। इस आधार पर 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाना शुभ माना जा रहा है।

वहीं कुछ विद्वानों का मानना है कि जिस दिन सुबह के समय सूर्य मकर राशि में रहते हैं, उसी दिन संक्रांति मनानी चाहिए। इस मत के अनुसार वर्ष 2026 में 14 और 15 जनवरी—दोनों दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा सकता है और दोनों ही दिन स्नान करना शुभ रहेगा।

makar sankranti 1 1

स्नान के लिए शुभ समय

14 जनवरी 2026: दोपहर 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक

15 जनवरी 2026: सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

मकर संक्रांति पर स्नान की विधि

मकर संक्रांति के दिन नदी में स्नान करना श्रेष्ठ माना गया है, लेकिन यदि यह संभव न हो तो घर पर स्नान करके भी पुण्य फल प्राप्त किया जा सकता है। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना अनिवार्य माना जाता है।
अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे में जल के साथ पुष्प, रोली, अक्षत और काले तिल मिलाएं। स्नान के दौरान सूर्य गायत्री मंत्र और सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिलता है।

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। देश के अलग–अलग हिस्सों में यह पर्व अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे—लोहड़ी, पोंगल, उत्तरायण और माघ बिहु।

इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है और सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति पर दान, पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है। इसी कारण देशभर में नदी तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन एकत्र होते हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, सियासी गलियारों में रिश्तों की सुलह पर चर्चा तेज
Next Post: कम बजट, बिना सुपरस्टार… फिर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, मराठी फिल्म ने रच दिया इतिहास

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया