Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
manoj singh

नीति आयोग की रिपोर्ट पर मनोज कुमार सिंह की प्रतिक्रिया : बिहार की सरकार की विफलता और विकास में पिछड़ने का लगाया आरोप

Posted on December 8, 2024December 8, 2024 By Chhavi Singh

मनोज कुमार (अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर, विचार विभाग) ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला किया है

ST.News Desk : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर, विचार विभाग, मनोज कुमार सिंह ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार, जो खुद को “विकास बाबू” के रूप में प्रचारित करती है, पिछले 19 वर्षों से केवल बिहारवासियों को धोखा दे रही है। इसका परिणाम यह हुआ है कि बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है और आज देश के नीति आयोग की रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर खड़ा है।

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में जहां उत्तराखंड और केरल 79 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, वहीं बिहार केवल 57 अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है। तमिलनाडु (78) और गोवा (77) जैसे राज्य कई विकास मानकों पर आगे बढ़ते दिखे हैं, जबकि बिहार विकास के हर पैमाने पर पीछे है।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट यह साफ तौर पर दिखाती है कि बिहार की सरकार जनता के लिए ठोस विकास योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “डबल इंजन की सरकार” के खोखले वादों और जुमलेबाजी ने बिहार को नकारात्मक दिशा में धकेल दिया है।

नीति आयोग की रिपोर्ट यह भी बताती है कि देश ने गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर प्रगति की है, लेकिन बिहार इस प्रगति से दूर रहा है। झारखंड और नागालैंड जैसे राज्य भी बिहार के साथ खराब प्रदर्शन करने वालों की सूची में शामिल हैं।

सिंह ने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि यह बिहार की जनता के साथ हुए धोखे और उनके जीवन की कठिनाई की सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने बिहारवासियों से आह्वान किया कि वे इस विफल सरकार को जवाबदेह ठहराएं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मायावती ने बसपा नेता सुरेंद्र सागर को पार्टी से निष्कासित किया
Next Post: पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, दिल्ली जाने की अनुमति पर विवाद

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme