Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
sharda sinha

पीएम मोदी, शाह सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

Posted on November 6, 2024November 6, 2024 By Chhavi Singh

देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर उमड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं उनके न?धिन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, त्त्सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं।

आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।त्त् केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, त्त्अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दु:खी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पाश्र्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करती रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा।

उन्होंने आगे लिखा, त्त्दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।त्त् केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वर कोकिला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी। ईर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करें। शारदा जी, आपकी यादें और गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ही दिल्ली एम्स जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका ‘बिहार कोकिला‘ शारदा सिन्हा जी के निधन की दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। भावपूर्ण गीतों के माध्यम से उन्होंने पीढियों को आस्था, श्रद्धा और संस्कृति से जोड़े रखा। उनका निधन भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकप्रिय भोजपुरी गायिका, बिहार कोकिला, पदम भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। छठी मैया और भक्ति के गानों के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने के लिए, शारदा जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने शारदा सिन्हा के निधन पर कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का इस दुनिया से जाना पूरे लोक संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज सदा लोक मानस में उनकी यादों को जीवित रखेगी और अपने मधुर स्वर के माध्यम से वे सदा हमारे बीच रहेंगी। छठी मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें और उनके प्रशंसकों व परिजनों को यह दु:ख सहने का साहस प्रदान करें।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, त्त्आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कोहली को दी बधाई
Next Post: यूपी मदरसा बोर्ड की वैधता बरकरार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया