Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
Capture 12

झारखंड में चांडिल के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Posted on August 9, 2025August 9, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब चांडिल के पास एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड पर ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक ने बताया कि कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में ऐतिहासिक मुलाकात
Next Post: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, रेड अलर्ट जारी; 90 फ्लाइट लेट, 4 रद्द

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया