Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 05 102704 copy

मेयर ने शिक्षकों के द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के बाद डीईओ को भेजा पत्र

Posted on June 5, 2025June 5, 2025 By Sanchar Times News

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने मेयर के पत्र पर किया पलटवार

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


अमरातलाब से खबर है कि मेयर काजल कुमारी ने मध्य विद्यालय अमरातलाब में शिक्षकों द्वारा स्कूल में क्लासरूम, शौचालय, बेंच डेस्क, चापाकल और डीप बोरिंग की आवश्यकता को लेकर डीईओ मदन राय को एक पत्र लिखा है।

पत्र में प्रधानाध्यापक के कक्ष में चल रही शिक्षकों की बैठक के दौरान वार्ड संख्या 44 के पार्षद प्रतिनिधि सरोज गुप्ता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने और शिक्षकों के साथ हाथापाई करने की शिकायत की गई है। इस घटना का एक वीडियो क्लिप भी पेन ड्राइव में डीईओ को सौंपा गया है। शिकायत में वार्ड पार्षद के किसी भी सगे संबंधी को स्कूल में प्रवेश पर रोक लगाने की अनुशंसा की गई है, ताकि स्कूल में शैक्षणिक माहौल बना रहे।

इस पत्र पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सरोज गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो छह माह पुराना है और इसे डीईओ को भेजने का मकसद पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने मेयर के ऊपर यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में वार्ड में आयोजित ‘आपका शहर आपकी बात’ शिविर में वार्डवासियों ने मेयर की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे, जिसे मीडिया में प्रमुखता मिलने के बाद मेयर ने इस वीडियो के जरिये अपनी कार्यशैली को छुपाने की कोशिश की है।

सरोज गुप्ता ने कहा कि वार्ड में नल-जल योजना में व्यापक गड़बड़ी हुई है, जिसकी शिकायत जिला लोक शिकायत में की गई है। इसके अलावा विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय समिति बनाने सहित कई अन्य गड़बड़ियों की भी शिकायत डीईओ के पास की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय का प्रधानाध्यापक मेयर का रिश्तेदार है, और मेयर उसकी रक्षा कर रही हैं।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF ने 8 बाल मजदूरों को मुक्त कराया, दो तस्कर गिरफ्तार
Next Post: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई चिंता

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया