crossorigin="anonymous"> सासाराम से सिख समुदाय के 150 से अधिक धर्मावलंबी पंच तख्त दर्शन यात्रा पर रवाना - Sanchar Times

सासाराम से सिख समुदाय के 150 से अधिक धर्मावलंबी पंच तख्त दर्शन यात्रा पर रवाना

Spread the love

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


सासाराम से खबर है कि सिख समुदाय से जुड़े लगभग डेढ़ सौ से अधिक सिख धर्मांलंबियों का जत्था देश के पंच तख्त दर्शन यात्रा पर निकला है। सासाराम रेलवे स्टेशन पर इस जत्थे को सम्मानपूर्वक दीक्षा भूमि ट्रेन से रवाना किया गया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारी, सासाराम के स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

इस यात्रा के दौरान सिख जत्था देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्रमुख गुरुद्वारों और अन्य सिख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेगा। यात्रियों को सिख धर्म के गुरुओं की गाथाओं से भी परिचित कराया जाएगा।

यह यात्रा 27 जून तक चलेगी, जिसमें अमृतसर से लेकर पटना के गुरुद्वारों का भी दर्शन शामिल है। यात्रापर लौटने के बाद जत्था सासाराम वापस आ जाएगा।


Spread the love