Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 18 202122

तेजस्वी के ‘खैनी-चूना’ बयान पर शाहनवाज हुसैन का पलटवार –कहा, मोदी कोई खैनी-चूना नहीं, जिसे रगड़ा जा सके

Posted on August 18, 2025August 18, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने सासाराम की एक सभा में कहा था कि “बिहार में चूना के साथ खैनी भी रगड़ा जाता है, और मोदी जी बिहार की जनता को चूना लगा रहे हैं।” इसी बयान को लेकर शाहनवाज हुसैन ने जवाबी हमला बोला। शाहनवाज हुसैन ने कहा, “तेजस्वी यादव भूल कर रहे हैं कि मोदी जी को खैनी या चूना समझें। मोदी कोई ऐसा नहीं जिसे कोई भी रगड़ दे।” उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी की हालत यह है कि वे खुद हर बार रगड़े जाते हैं – चाहे वो लाठी में तेल पिलावन रैली हो, चारा घोटाला हो या लैंड फॉर जॉब स्कैम।

उन्होंने कहा कि राजद के नेता शुरू से ही “रगड़ने की राजनीति” करते आ रहे हैं, लेकिन अब जनता समझ चुकी है। “आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ही राजद और तेजस्वी यादव को रगड़ने वाली है,” ऐसा दावा करते हुए शाहनवाज ने तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राजद का इतिहास जंगल राज, भ्रष्टाचार और जनता के साथ धोखा देने का रहा है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी को मोदी जी से उलझने से पहले आईना देख लेना चाहिए। यह बिहार है, यहां अब जनता जाग चुकी है।”

बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का यह दौर आगामी चुनाव से पहले तेज़ होता जा रहा है, और नेताओं के तीखे शब्दों से साफ है कि चुनावी मुकाबला बेहद गर्म रहने वाला है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम में RJD नेता शिवचंद्र राम ने चुनाव आयोग व BJP पर दलित वोटों को प्रभावित करने का लगाया आरोप
Next Post: शाकुंतलम बीएड कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन, नये छात्रों को मिली प्रेरणा और मार्गदर्शन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया