Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 11 12 at 18.38.12

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य रैली

Posted on November 12, 2025November 12, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक के निर्देशानुसार श्री शंकर स्कूल, तकिया सासाराम में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्री शंकर स्कूल तकिया से प्रारंभ होकर तकिया गाँव तथा समिति गेट होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस रैली में लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शंकर स्कूल तकिया, सासाराम के एनसीसी पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक-सह-सेकंड ऑफिसर अजय कुमार सिंह तथा थर्ड ऑफिसर माला सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गौरवशाली 150 वर्षीय यात्रा को सम्मान देना, युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है।

उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् भारत माता के प्रति हमारी श्रद्धा, एकता और गौरव का प्रतीक है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।”

रैली के दौरान जब सभी कैडेट्स ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का नारा लगाया, तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और अनुशासन की भावना को भी प्रबल करने वाला रहा।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने कैडेट्स के अनुशासन, उत्साह और रचनात्मकता की भरपूर सराहना की। यह आयोजन न केवल राष्ट्रगीत के गौरव को पुनः जागृत करने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत किया।

इस अवसर पर 42 बिहार बटालियन एनसीसी से आए हुए भूतपूर्व सूबेदार (ऑरनरी कैप्टन) मृत्युंजय कुमार सिंह, सूबेदार सूरज भूषण, सी.एच.एम. राजेश कुमार, शिक्षक अमित राठौर, कृष्णा कुमार, संजय कुमार सहित अनेक एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही।:

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार विधानसभा चुनाव व दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी का सघन चेकिंग अभियान
Next Post: 238 सीटों पर बढ़त के अनुसार एनडीए 187 सीटों पर आगे, भाजपा 81 और जदयू 80 सीटों पर बढ़त में

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया