crossorigin="anonymous"> सासाराम : तिलौथू में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला - Sanchar Times

सासाराम : तिलौथू में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू में आज एनडीए का सासाराम विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री जनक राम और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौवीं तक भी पढ़े-लिखे नहीं व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका क्रेडिट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के रहते हुए आज नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार को सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने भी तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का परिवार बिहार की 14 करोड़ जनता है, जबकि कांग्रेस के सोनिया गांधी का परिवार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव का परिवार तेजस्वी यादव हैं। उन्होंने तेज प्रताप यादव को लेकर भी तंज कसा और कहा कि तेज प्रताप को परिवार से ही अलग कर दिया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, RLM के आलोक सिंह, भाजपा नेता डॉ. सचिन सिंह सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।


Spread the love