Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 24 at 14.02.07

सामाजिक न्याय के लिए करें वोट, लड़ाई जाति-धर्म की नहीं विचारधारा की है : पलामू सांसद कामेश्वर बैठा

Posted on October 24, 2025October 24, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

पलामू के सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि इस बार की लड़ाई सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली ताकतें एक तरफ हैं, और दूसरी तरफ सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। वे शुक्रवार को सासाराम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

WhatsApp Image 2025 10 24 at 14.02.11

सांसद ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल समाज में सांप्रदायिक विवाद खड़ा कर लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर जनता अब समझ चुकी है कि असली मुद्दा धर्म या जाति नहीं, बल्कि बेरोजगारी, महंगाई और संविधान की रक्षा का है।

उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है, वह बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की साजिश में लगी है। हमें उस साजिश को नाकाम करना है।

कामेश्वर बैठा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव के दौरान धर्म और मंदिर-मस्जिद की बात करेंगे ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हट जाए। लेकिन जनता अब तय कर चुकी है कि इस बार वोट सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए होगा।

सांसद ने कहा कि सासाराम विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय की इस विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह कर रहे हैं। उन्होंने अपील की हम सबको मिलकर सत्येंद्र साह को विजयी बनाना है। एनडीए की सरकार जनता को धर्म और जाति के नाम पर उलझाकर रखना चाहती है, लेकिन जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर वोट सामाजिक न्याय, समानता, संविधान और गरीब-शोषित वर्ग की आवाज़ को मज़बूत करेगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: डेहरी में बोले माले सांसद राजाराम सिंह, तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाए जाने से पूरे बिहार में उत्साह
Next Post: सासाराम विधानसभा: सिलेंडर छाप पर मांगा समर्थन, घर-घर पहुंचीं स्नेहलता कुशवाहा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया