नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया।
जानकारी के अनुसार, नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम एहतियाती प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस मामले में हिरासत में लिए जाने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध होने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।






















