Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
nhai

NHAI ने टोल यूज़र से दुर्व्यवहार के आरोप में स्काईलार्क इंफ्रा का कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया, एक साल के लिए डिबार करने की तैयारी

Posted on January 18, 2026January 18, 2026 By Sanchar Times News

यह कार्रवाई एक राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद की गई है

ST.News Desk

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ–सुल्तानपुर खंड पर एनएच-731 स्थित बारा फी प्लाजा पर तैनात एजेंसी स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का यूज़र फीस कलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई एक राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद की गई है।

एनएचएआई के अनुसार, 14 जनवरी को हुई एक घटना में एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा एक हाईवे यूज़र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने एजेंसी को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए एनएचएआई की किसी भी निविदा या परियोजना में एक वर्ष के लिए डिबार करने का प्रस्ताव भी रखा है।

इसके अलावा, एनएचएआई ने बारा फी प्लाजा कॉन्ट्रैक्ट के तहत एजेंसी द्वारा जमा कराई गई 5.3 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी/परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को जब्त एवं भुनाने (फॉरफीचर व एनकैशमेंट) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

एनएचएआई ने कहा कि यह घटना अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह प्रावधान है कि ठेकेदार के कर्मचारी आम नागरिकों के साथ बातचीत के दौरान अनुशासन, शालीनता और उचित आचरण बनाए रखें। प्राधिकरण के अनुसार, यह मामला एजेंसी की ओर से निगरानी में गंभीर चूक और संविदात्मक दायित्वों के पालन में विफलता को दर्शाता है।

एनएचएआई ने दोहराया कि वह राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता के प्रति शून्य-सहिष्णुता नीति का पालन करता है।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: EIL ने रचा वैश्विक इतिहास, ब्रह्मपुत्र के नीचे 26-इंच पाइपलाइन के लिए सबसे लंबी एचडीडी क्रॉसिंग पूरी
Next Post: ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 320 अंक गिरा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया