नोएडा सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक के नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
नाले में कूदने की सूचना
नोएडा के सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक के नाले में कूदने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बताई जा रही है। हालांकि, विवाद के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस और NDRF तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम को भी लगाया गया है। नाले में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
























