crossorigin="anonymous"> बिहार : नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान पर तेजस्वी का तंज, बोले- “हमने पहले ही कहा था CM बदलेंगे” - Sanchar Times

बिहार : नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान पर तेजस्वी का तंज, बोले- “हमने पहले ही कहा था CM बदलेंगे”

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही इस स्थिति का अंदेशा था।

ST.News Desk
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ उन्हें सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि जो कुछ आज हो रहा है, उसके संकेत पहले से ही दिखाई दे रहे थे।

आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे सत्ता में होते तो शायद नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के दौरान हालात अलग थे और ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य में नेतृत्व को लेकर आगे क्या बदलाव हो सकते हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *