crossorigin="anonymous"> Christmas पर बच्चों ने खास अंदाज़ में किया दिवंगत संजय कपूर को याद, करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल - Sanchar Times

Christmas पर बच्चों ने खास अंदाज़ में किया दिवंगत संजय कपूर को याद, करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट वायरल

Spread the love

ST.News Desk

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के लिए इस साल का क्रिसमस बेहद भावुक रहा। जून 2025 में अपने पिता, उद्योगपति और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर को खोने के बाद बच्चों ने क्रिसमस पर उन्हें एक अनोखे और दिल छू लेने वाले अंदाज़ में याद किया। इस मौके पर करीना कपूर ने अपने भतीजे और भतीजी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

पिता की पोलो जर्सी में दिखे समायरा और कियान

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सबसे पहले एक सजी हुई क्रिसमस ट्री की तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था— ‘पटौदी में क्रिसमस’। इसके बाद उन्होंने समायरा और कियान की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों पीछे की ओर खड़े नजर आ रहे हैं और मैचिंग पोलो जर्सी पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा— ‘मेरे क्रिसमस एन्जिल्स’।
बच्चों की जर्सी पर ‘ऑरियस पोलो’ लिखा हुआ है। गौरतलब है कि संजय कपूर ऑरियस पोलो टीम के संस्थापक और कप्तान थे। उनकी टीम ने भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में कई प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जीती थीं।

पोलो मैच के दौरान हुआ था संजय कपूर का निधन
सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और पोलो के शौकीन संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। वह 53 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने से उन्हें एनाफिलेक्सिस शॉक आया, जिसके बाद दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी मां रानी कपूर ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

संजय कपूर की निजी जिंदगी

संजय कपूर ने 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी, लेकिन 2000 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से विवाह किया। इस शादी से 2005 में बेटी समायरा और 2010 में बेटा कियान हुआ। लंबे कानूनी विवाद के बाद 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया।
साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारियस है।

संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जारी

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करोड़ों डॉलर की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद भी सामने आया है। करिश्मा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत में हेराफेरी की है। वहीं, प्रिया के वकील ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
संजय की मां रानी कपूर ने भी दावा किया है कि उनके बेटे के बैंक बैलेंस को कम बताया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी कर अंतरिम रोक से जुड़ा फैसला सुरक्षित रख लिया है।

क्रिसमस पर बच्चों द्वारा पिता की याद में पहनी गई पोलो जर्सी और करीना कपूर का भावुक संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने फैंस और सेलेब्स को भी भावुक कर दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *