Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 27 at 15.41.44

भाषा के आवाह्न पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का किया बहिष्कार, आपातकालीन सेवा को छोड़कर सभी सुविधाएं ठप

Posted on March 27, 2025March 27, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार का व्यापक असर देखने को मिला है। सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए आए कई मरीज व उनके परिजन या तो घर वापस लौट गए या फिर निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि कई मरीज सदर अस्पताल परिसर में भटकते भी नजर आए। हालांकि इस दौरान चिकित्सकों द्वारा आपातकालीन सेवा जारी रखी गई है लेकिन ओपीडी, लैब, दवा काउंटर आदि पूरी तरह से खाली है।

इलाज के लिए भटकते दिखे मरीज

चिकित्सकों के तीन दिवसीय ओपीडी बहिष्कार के पहले दिन सदर अस्पताल में इलाज कराने आए कई मरीज भटकते नजर आए। इन मरीजों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओपीडी सेवा बंद होने से बहुत परेशानी हो रही है। राम गोविंद पासवान बताते हैं कि पैर से बैठा नहीं जा रहा और जब यहां आया तो पता चला कि अस्पताल बंद है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने के लिए आए थे लेकिन कोई डॉक्टर हीं नहीं है। वहीं बीमार बेटी का इलाज कराने सदर अस्पताल आए धर्मवीर सिंह ने कहा कि पर्चा तो बन गया लेकिन कोई डॉक्टर नहीं है, अब निजी क्लीनिक में बेटी को दिखाने के लिए ले जा रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सन्नाटा

चिकित्सकों के तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन हीं सदर अस्पताल परिसर में सन्नाटा दिखा। हालांकि हड़ताल से अनजान कई मरीज परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आए, लेकिन बंद की सूचना पाकर काफी संख्या में मरीज वापस घर लौट गए। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब, दवा काउंटर, जांच केंद्र सहित पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों को काफी परेशानी हुई।

आपातकालीन सेवा रही जारी

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर 27 से 29 मार्च तक रोहतास जिला समेत पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा का बहिष्कार चल रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद है, लेकिन सभी चिकित्सक अपने-अपने कार्य क्षेत्र पर उपस्थित दिखे और इमर्जेंसी, पोस्टमार्टम एवं डिलेवरी सेवा यथावत जारी रखी गई है।

प्रशासनिक मनमानी एवं मांगों के समर्थन में हड़ताल

चिकित्सकों के हड़ताल को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बीके पुष्कर ने बताया कि बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में डीएम द्वारा बायोमेट्रिक के आधार पर चिकित्सकों का मानदेय रोका गया है और पूर्व से भी चिकित्सकों की कई मांगे चली आ रही है, जिसको लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसलिए भाषा के आह्वान पर ओपीडी सेवा का बहिष्कार हो रहा है और सभी इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में वेतन रोकने के विरोध में आज से ओपीडी बंद रखें डॉक्टर
Next Post: PK ने नीतीश कुमार की आरक्षण नीति पर किया हमला, बोले – नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति के लिए और चुनावी लाभ के लिए समाज में जातियों का वर्गीकरण किया

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया