Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
jai shah

वैश्विक क्रिकेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार जय शाह

Posted on August 27, 2024August 27, 2024 By Chhavi Singh

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष होंगे

बीसीसीआई के सचिव जय शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष होंगे। शाह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं और उनके कार्यकाल की शुरुआत एक दिसंबर 2024 से होगी। 35 वर्षीय शाह आईसीसी इतिहास के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। उन्होंने कम उम्र में ही कई बुलंदियों को छूआ है और अब वैश्विक क्रिकेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के पुत्र जय शाह का क्रिकेट प्रशासक बनने का सफर 2009 में शुरू हुआ। उन्होंने अहमदाबाद में सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट के कार्यकारी सदस्य के रूप में काम शुरू किया। इसके बाद सितंबर 2013 में वह गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के संयुक्त सचिव बने और उन्होंने अपने पिता तथा तत्कालीन जीसीए अध्यक्ष के साथ काम किया।

शाह को बीसीसीआई में आने में ज्यादा समय नहीं लगा। वह पहले 2015 में बोर्ड के वित्त और मार्केटिंग समिति के सदस्य बने और फिर अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के सबसे युवा सचिव बने। बीसीसीआई सचिव के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम किया, जबकि इसके बाद वह रोजर बिन्नी के साथ कार्य करने लगे। मालूम हो कि बिन्नी फिलहाल बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। शाह के बीसीसीआई सचिव के रूप में सबसे बड़ा काम 2022 में आईपीएल मीडिया अधिकारों को पांच साल के लिए 48390 करोड़ रुपये में बेचना रहा। इससे आईपीएल प्रत्येक मैच वेल्यू के आधार पर नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद दूसरा मोस्ट वेल्यूड स्पोर्टिंग लीग बना।

शाह सिर्फ बीसीसीआई तक ही सीमित नहीं रहे। उन्हें जनवरी 2021 में एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व कुशलता को देखते हुए इस साल जनवरी में शाह को एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नवंबर 2022 में शाह आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख बने। शाह ने इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेल जैसे इवेंट में क्रिकेट को शामिल कराने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खेल

Post navigation

Previous Post: ममता बनर्जी पर बलात्कार और हत्या में शामिल लोगों को बचाने का आरोप, सीबीआई उनका पॉलीग्राफ परीक्षण कराए : भाजपा
Next Post: प. बंगाल में महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध जारी, ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया