Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form

Pankaj Chaudhary बने उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष, 2027 चुनाव पर पार्टी का फोकस

Posted on December 14, 2025December 14, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। शनिवार को उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन नहीं दाखिल किया था।

केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी के 17वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 1980 में यूपी बीजेपी के गठन के बाद पंकज चौधरी इस पद को संभालने वाले 17वें नेता हैं। साथ ही इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम और बधाई

घोषणा के बाद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस

भाजपा नेताओं ने पंकज चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी और अन्य पार्टियों के बीच यह फर्क है कि यहां कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकते हैं, जबकि अन्य पार्टियों में परिवार के सदस्य ही अध्यक्ष पद संभालते हैं।

उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कुशलता से काम करेगी और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करेगी, जिसका लक्ष्य जीत हासिल करना होगा।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि लंबे समय बाद नए अध्यक्ष के चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा आएगी।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास विजन नए अध्यक्ष के समर्थन और प्रयासों से जमीन पर उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में राज्य में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Sydney Shooting : पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख और निंदा की
Next Post: सासाराम में वक्फ संपत्तियों की हिफाजत पर आम जनता के साथ मीटिंग आयोजित

Special Report

  • श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
    होम पर वापस जाएंSpecial Report
    GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया