crossorigin="anonymous"> नॉर्थ रोहिणी में पार्किंग विवाद ने लिया तूल, महिला SI और बुजुर्ग के बीच झड़प - Sanchar Times

नॉर्थ रोहिणी में पार्किंग विवाद ने लिया तूल, महिला SI और बुजुर्ग के बीच झड़प

Spread the love

North Rohini इलाके में कार पार्किंग को लेकर महिला सब-इंस्पेक्टर और एक बुजुर्ग के बीच विवाद बढ़कर हंगामे में बदल गया, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है

ST.News Desk
राजधानी Delhi के नॉर्थ रोहिणी इलाके में पुलिस और आम जनता के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला सब-इंस्पेक्टर और एक सीनियर सिटिजन के बीच कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गई।

Delhi Police के अनुसार, संबंधित महिला सब-इंस्पेक्टर गर्भवती हैं और एक आम नागरिक की तरह क्लिनिक में मेडिकल चेकअप के लिए आई थीं। वह उस इलाके में तैनात नहीं हैं, बल्कि पास के क्षेत्र की निवासी हैं। घटना के समय वह अपने पति के साथ थीं, सिविल ड्रेस में थीं और अपनी निजी गाड़ी का इस्तेमाल कर रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, पार्किंग को लेकर दुकान के मालिक, जो एक बुजुर्ग हैं, और महिला अधिकारी के बीच विवाद हुआ। महिला सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर कहा था कि वह 5-10 मिनट में अपनी कार हटा लेंगी क्योंकि उन्हें डॉक्टर को दिखाना है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।

सीनियर सिटिजन की शिकायत पर नॉर्थ रोहिणी थाने में FIR नंबर 180/2026 दिनांक 05.04.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126, 351 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला सब-इंस्पेक्टर की शिकायत की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *