Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 22 at 21.08.29 scaled

PK ने मांगा CM नीतीश का इस्तीफा

Posted on March 22, 2025March 22, 2025 By Chhavi Singh

बोले – बिहार सरकार को नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर बयान जारी करना चाहिए, नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं। जन सुराज और मैं खुद पिछले 2 महीने से हर मंच से सरकार से अपील कर रहे हैं कि नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह मांग इसलिए की क्योंकि जब BPSC आंदोलन चल रहा था, तब उन्हें पता चला कि हाल ही में नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वे विषयों को समझ नहीं पा रहे हैं और न ही यह जान पा रहे हैं कि जिस राज्य के वे मुख्यमंत्री हैं, वहां क्या चल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं। अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आश्चर्य की बात यह है कि उनके सहयोगी भाजपा भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली की सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।

महागठबंधन पर बोले प्रशांत किशोर – कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में रहेगी या नहीं ये अभी पता नहीं, उनके यहां चुनाव तक खींचतान चलेगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा महागठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले महागठबंधन तो बन जाने दीजिए। अभी यह पता नहीं है कि महागठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां हैं। राजद महागठबंधन में एक पार्टी है, लेकिन कांग्रेस इसमें रहेगी या नहीं, अगर रहेगी तो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला है, इसलिए अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। चुनाव तक महागठबंधन में खींचतान जारी रहेगी।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मात्र सात वर्ष की मासूम बच्ची आयत हैदर ने रखा रोजा
Next Post: तकिया गाेलीबारी मामले में एक गिरफ्तार, शेरशाह कालेज के शिक्षक भी भेजे गए है जेल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया