Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
pm

PM ने पूछा, छत्तीसगढ़ के CM का दुबई के घोटालेबाजों से क्या संबंध!

Posted on November 5, 2023November 5, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को राज्य की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे घोटाले (महादेव सट्टेबाजी ऐप) के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं। उन्होंने दुर्ग जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश की जनता से वादा किया कि कोविड-19 के दौरान शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा। राज्य में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को लेकर राज्य सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको (छत्तीसगढ़ को) लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इन्होंने तो महादेव (महादेव सट्टेबाजी ऐप को लेकर) के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। वहां रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि यह पैसा सट्टेबाजों का है, जुआ खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों को, छत्तीसगढ़ के नौजवानों को लूट कर जमा किया था। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस नेता अपना घर भर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यहां की कांग्रेस पार्टी को, यहां की सरकार को, यहां के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं।’ उन्होंने सवाल किया, ‘आखिर क्यों यह पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं। मैदान में उतर आए हैं।’
ईडी के दल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दिन पहले छापे मार कर लगभग पांच करोड़ रुपए नगद बरामद किए थे। ईडी ने शुक्रवार को दावा किया कि फोरेंसिक जांच और ‘कैश कूरियर’ द्वारा दिए गए बयान से ‘चौंकाने वाले आरोप’ सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह जांच का विषय है।


Spread the love
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: शेख हसीना सबसे ज्यादाशासन करने वाली महिला
Next Post: मोदी को ‘झूठों का सरदार’ बताया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ने

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme