Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
pm modi

PM मोदी ने बिक्रमगंज में कहा, आतंकवाद हो या माओवाद, जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Posted on May 30, 2025May 30, 2025 By Sanchar Times News

₹48,500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद और माओवाद के खिलाफ अपनी सरकार की कड़ी नीति को दोहराया। उन्होंने कहा, “बिहार की धरती से वादा किया था कि पहलगाम हमले के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज मैं वह वादा निभा कर आया हूं। हमारी सेना ने दुश्मनों के ठिकानों को खंडहर बना दिया है। प्राण जाए पर वचन न जाए — यही भारत की नीति है।”

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर बिहार को ₹48,500 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें बिहटा एयरपोर्ट का विस्तार, फोरलेन सड़कें, गंगा, गंडक और कोसी नदियों पर पुल, और रेलवे आधुनिकीकरण की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल राज्य की कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, गरीबों को ठगा, आज वही लोग सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। उनके शासन में न शौचालय थे, न बैंक खाते। हमने करोड़ों लोगों को घर, शौचालय और बैंक खाते उपलब्ध कराए।” उन्होंने जनता से अपील की कि “जंगलराज की ताकतों से सावधान रहें।”

कृषि, ऊर्जा और महिला शक्ति पर जोर

मोदी ने बिहार के पारंपरिक मखाना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड के गठन और उसे जीआई टैग देने का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में 14 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नबीनगर बिजली परियोजना से राज्य को 1500 मेगावाट बिजली मिलने की बात कहते हुए उन्होंने हर गांव तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा, “बिहार की मातृशक्ति का यह उत्साह हमारी ताकत है।” उन्होंने बिहारवासियों की मेहनत, आत्मसम्मान और विकास के प्रति लगन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अंत में विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने केवल वादे किए, जबकि उनकी सरकार ने ज़मीन पर विकास उतारा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस विकास यात्रा को जारी रखने के लिए एनडीए का साथ दें और बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।

Post Views: 1
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: PM मोदी बोले, वादा पूरा करके बिहार आया हूं, पहलगाम हमले के आतंकियों को मिली कल्पना से बड़ी सजा
Next Post: प्यार को जाने देना आसान नहीं, क्या एक आख़िरी कोशिश करनी चाहिए?

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया