ST.News Desk
Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और उद्योगपतियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान के बाद बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं
राहुल गांधी ने क्या कहा?
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक व्यवस्था को बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।
राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अडानी, अंबानी और अमेरिका को देश का आर्थिक सिस्टम पकड़ा दिया गया है। अब आर्थिक तूफान आने वाला है और सरकार जनता को नहीं बचा पाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री मोदी जनता से माफी मांगते नजर आएंगे, जैसे नोटबंदी और कोविड के दौरान उन्होंने भावुक अपील की थी। राहुल गांधी ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस जिम्मेदार हैं।
‘पीएम और गृह मंत्री को गद्दार कहो’
अपने भाषण में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब आरएसएस या बीजेपी कार्यकर्ता उनके सामने आएं तो उनसे खुलकर कहें कि “प्रधानमंत्री गद्दार हैं, गृह मंत्री गद्दार हैं और उनका संगठन देश को बेचने का काम कर रहा है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान, बाबा साहेब B. R. Ambedkar, महात्मा Mahatma Gandhi और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर हमला कर रही है।
पीएम मोदी की नीतियों पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को विदेश यात्रा और सोना खरीदने से रोकने की सलाह देती है, जबकि खुद आलीशान विमानों में विदेश दौरे करती है।
उन्होंने मनरेगा, जातीय जनगणना और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
बीजेपी का पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और सोच “अर्बन नक्सल” जैसी है और वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता के बयान उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं और वह लगातार देश को बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं।

