Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 08 195016

बिहार में बदलाव की बयार: 12 अगस्त को चेनारी में जन सुराज की विशाल जनसभा, प्रशांत किशोर रहेंगे मौजूद

Posted on August 8, 2025August 8, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

बिहार में चुनावी वर्ष के बीच जन सुराज की “बिहार बदलाव यात्रा” ने ज़ोर पकड़ लिया है। इस यात्रा के तहत 12 अगस्त को चेनारी (रोहतास) में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की उपस्थिति में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सासाराम में कार्यकर्ताओं की एकजुटता

बृहस्पतिवार को सासाराम में जन सुराज से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर तिलौथू के पूर्व जिला पार्षद और जन सुराज नेता रविंद्र कुमार द्विवेदी ने पुराने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “अब तक जो भी सरकारें आई हैं, उन्होंने आम जनता को बरसाती मेंढक की तरह सिर्फ चुनावी मौसम में आश्वासन दिया है। चुनाव जीतने के बाद वे दोबारा मुड़कर देखने तक नहीं आते।” उन्होंने आरोप लगाया कि सासाराम जैसे महत्वपूर्ण शहर में यातायात जाम जैसी समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया, जबकि जन सुराज इसे लेकर मास्टर प्लान तैयार कर रहा है।

Screenshot 2025 08 08 195037

जनता अब बरसाती वादों से ऊब चुकी है

रविंद्र द्विवेदी ने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि महंगाई, भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि ईमानदार नेतृत्व और नीतियों से हल होंगी। “इस बार जनता का मिजाज जन सुराज की ओर झुक चुका है। अब जाति की नहीं, जनता की सोच बिहार में बदलाव लाएगी।”

Screenshot 2025 08 08 195050

बिहार बदलाव यात्रा बनी जन आंदोलन की शक्ल

जन सुराज की बिहार बदलाव यात्रा न केवल राजनीतिक रैलियों तक सीमित है, बल्कि इसे जनता के बीच सीधा संवाद और जमीनी मुद्दों की पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में यह यात्रा बिहार के कोने-कोने में पहुंच रही है, जहां वे सीधे लोगों से संवाद कर रहे हैं और समस्या आधारित समाधान मॉडल पर बात कर रहे हैं।

12 अगस्त की चेनारी जनसभा पर टिकी निगाहें

आगामी 12 अगस्त को रोहतास जिले के चेनारी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि यह सभा न केवल जन सुराज के जनाधार का प्रदर्शन करेगी, बल्कि बिहार की राजनीति में इसकी गंभीर दावेदारी का संकेत भी देगी।

बिहार में बदलाव की मांग और जनता की उम्मीदों के बीच जन सुराज की बिहार बदलाव यात्रा तेजी से जन समर्थन जुटा रही है। प्रशांत किशोर की रणनीति अब केवल विश्लेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में सक्रिय है।
12 अगस्त की चेनारी सभा इस यात्रा का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: GST संशोधन पर चिंता, छोटे व्यापारी संकट में, भाजपा के दोस्त मुनाफे में : आतिशी
Next Post: देशभर के साथ-साथ सासाराम में भी रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहन के प्रेम का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया