Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Capture 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया, कहा- “भारत की चेतना को समृद्ध करेगा यह मंदिर”

Posted on January 16, 2025January 16, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में स्थित इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ज्ञान और भक्ति की इस महान धरती पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, और यह उनके लिए एक सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है।

मोदी ने कहा कि इस्कॉन मंदिर की जो रूपरेखा है, उसमें अध्यात्म और ज्ञान की सम्पूर्ण परंपरा के दर्शन होते हैं। मंदिर में भगवान के विविध स्वरूपों का दर्शन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि भारत की चेतना को समृद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए इस्कॉन के संतों और महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर परम श्रद्धेय गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज का भी भावुक स्मरण किया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में उनके विजन और भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी अगाध भक्ति का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में इस्कॉन के अनुयायी श्री कृष्ण की भक्ति की डोर से बंधे हुए हैं, और इस भक्ति के विचारों का सूत्र श्रील प्रभुपाद स्वामी द्वारा स्थापित किया गया था।

उन्होंने कहा कि श्रील प्रभुपाद स्वामी ने वेद-वेदांत और गीता के महत्व को उस समय आगे बढ़ाया, जब भारत गुलामी की बेड़ियों में बंधा हुआ था। उनके प्रयासों से भक्ति वेदांत जनसामान्य की चेतना से जुड़ा और आज उनकी तपस्या का प्रसाद पूरी दुनिया में फैल चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक सीमाओं में बंधी भूमि नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत धरती और संस्कृति है, जिसकी चेतना का स्रोत यहां का आध्यात्म है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम व्यापार मंडल द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित
Next Post: दिल्ली गाज़ीपुर चौक पर स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया