Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 11 21 at 16.07.33

अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं

Posted on November 22, 2025November 22, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो

अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 19 आम नागरिकों से साक्षात्कार कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं। इस दौरान जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

जनता दरबार में प्राप्त प्रमुख शिकायतों में—

जय भगवान विमल, कोचस द्वारा निजी गली के अतिक्रमण संबंधी शिकायत

हृदयानन्द सिंह, फ्लाइंग स्कॉट (जल संसाधन विभाग, डिहरी) द्वारा राइस मिल चालू कराने एवं राजबाहा से संबंधित आवेदन

सासाराम से आरा के लिए शाम 3–4 बजे के बीच पैसेंजर ट्रेन चलवाने संबंधी मांग

इन सभी मामलों पर संबंधित विभागों—सिंचाई विभाग, प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम रोहतास तथा डीआरएम रेलवे—को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, सुन्दरी देवी, बैंक कॉलोनी सासाराम के विद्युत कनेक्शन विच्छेद संबंधी आवेदन को कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति सासाराम को भेजा गया।

शेष आवेदनों में भूमि विवाद, जमाबंदी रद्दीकरण, जमाबंदी सुधार एवं बंदोबस्ती से जुड़े मामले शामिल थे, जिन्हें संबंधित अंचल अधिकारियों को जाँच कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु भेजा गया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने नेता, कल लेंगे शपथ-बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज
Next Post: बसंतपुर गाँव के प्राचीन ठाकुरबारी का गुम्बद ध्वस्त, जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में चिंता

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया