Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 04 173858

राहुल गांधी 10 अगस्त से शुरू करेंगे बिहार पदयात्रा, रोहतास से होगी शुरुआत: सासाराम सांसद मनोज कुमार

Posted on August 4, 2025August 4, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास/संचार टाइम्स

सासाराम: सासाराम के सांसद मनोज कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 10 अगस्त से बिहार में पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा रोहतास जिले से शुरू होगी और इसके माध्यम से राहुल गांधी प्रदेश के विकास और सामाजिक न्याय का संदेश देंगे।

सांसद मनोज कुमार ने बताया कि राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस जन आंदोलन का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की यात्रा नहीं, बल्कि महागठबंधन के सभी घटक दलों की साझा भागीदारी भी इसमें देखने को मिलेगी।

तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के सारथी तेजस्वी पहले भी रहे हैं और इस बार भी महागठबंधन के सभी नेता एकजुट हैं। हर कोई इस पदयात्रा का सारथी है।”

इंदिरा गांधी और गिरीश नारायण मिश्रा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की निंदा

सासाराम के इंदिरा गांधी आश्रम सह कांग्रेस कार्यालय में हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्रा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की सांसद मनोज कुमार ने कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे सुविधाओं पर विशेष ध्यान: सांसद का निरीक्षण

दिल्ली रवाना होने से पहले सांसद मनोज कुमार ने सासाराम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और पिछले वर्ष से तैयार पड़े एस्केलेटर को शीघ्र चालू कराने के लिए रेल मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं को लेकर वे पूरी तरह सजग हैं।

सांसद ने यह भी जानकारी दी कि राजधानी एक्सप्रेस के सासाराम ठहराव को लेकर वे पहले ही पत्र लिख चुके हैं और संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री से इस मुद्दे पर विशेष रूप से बात करेंगे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सिराज ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने छह रन से जीता; सीरीज 2-2 से बराबर
Next Post: सासाराम-आरा पथ पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत, कार जब्त

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया