crossorigin="anonymous"> रोहतास के अकबरपुर में निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद - Sanchar Times

रोहतास के अकबरपुर में निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो,(संचार टाइम्स.न्यूज)

रोहतास प्रखंड के अकबरपुर में आज सोमवार की शाम रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह जुलूस रामनवमी के एक दिन बाद आयोजित की गई।

जुलूस में गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और प्रकाश की विशेष व्यवस्था देखने को मिली। राम भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए नगर भ्रमण करते नजर आए। शोभायात्रा देर रात तक चलने की संभावना है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


Spread the love