Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 09 15 204800

रोहतास में गरमाई राजनीति, लोकसभा में हार के बाद आरएलएम की चेतावनी

Posted on September 15, 2025September 15, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

पिछले लोकसभा चुनाव में जिले के काराकाट लोकसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की हुई हार के बाद दिनारा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आरएलएम संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह के दिए गए बयान ने जिले की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। मंच से आलोक सिंह द्वारा दिये गये बयान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बयान के कई मायने निकाल रहे हैं।

Screenshot 2025 09 15 204816

आरएलएम को मिले पूरा सम्मान

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि मंच का संचालन कर रहे नेता राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की गरिमा का ख्याल रखें। मंच पर एनडीए घटक दलों के कई प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद हैं और आलोक सिंह आरएलएम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी जरूर सम्मान दिजिए।

काराकाट लोकसभा चुनाव का जिक्र

पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट का जिक्र करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एनडीए के सभी नेताओं का भी है, इसलिए मंच की गरिमा बनाए रखें। वर्ना एक बार फिर दिनारा विधानसभा मिस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी कहते हैं कि अगर कोई सम्मान देता है तो उसके पैर छू लेना, लेकिन कोई अंगुली दिखाएं तो आंख निकाल लेना। इस पर सम्मेलन में मौजूद उनके समर्थकों ने खूब तालियां बजाई और आलोक सिंह के समर्थन में नारीबाजी हुई।

एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

अंत में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों से आलोक सिंह ने आग्रह किया कि दिनारा विधानसभा सीट से चाहे एनडीए का कोई भी प्रत्याशी हो, उसे जीता कर भेजिएगा। हालांकि लोकसभा चुनाव में भी एनडीए के प्रत्याशी को दिनारा विधानसभा की जनता ने जीता दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से इस सीट पर एनडीए प्रत्याशी की हार हो गई।

बिहार

Post navigation

Previous Post: इंद्रपुरी के जेम्स इंग्लिश स्कूल में धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला उजागर, बाल कल्याण समिति ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Next Post: बेची गई मासूम! बहला-फुसलाकर मानव तस्करों के चंगुल में फंसी किशोरी ने थाने पहुंच सुनाई दरिंदगी की दास्तान

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया