Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 04 30 221454

रोहतास पुलिस ने 3 घंटे में अपहृत किराना व्यवसायी को सकुशल बरामद किया, 7 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Posted on April 30, 2025April 30, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज

रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात अपहृत किए गए किराना व्यवसायी सूरज प्रसाद को महज तीन घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि 10 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 16.44.17

घटना अमरा तालाब के पास की बताई जा रही है। अपहृत सूरज प्रसाद, अमरा तालाब निवासी राम बचन प्रसाद के पुत्र हैं। वह सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें फोन कर बुलाया गया और फिर कार में बैठाकर अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने सूरज के मोबाइल फोन से ही उनके परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गहन तकनीकी जांच के आधार पर त्वरित छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सूरज प्रसाद को नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक आरोपी के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त कार, देशी कट्टा, कारतूस और नकदी भी जब्त की है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात अपहरणकर्ताओं को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। अन्य हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, और मामले में और भी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में हिंदू जागरण मंच और श्री शंकर मंदिर समिति ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Next Post: रोहतास में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme