crossorigin="anonymous"> सासाराम : वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार की घोषणा, रोहतास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित - Sanchar Times

सासाराम : वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार की घोषणा, रोहतास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)


सासाराम : बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि रोहतास जिला प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध है और इसे कई वरदान मिले हैं। जिले के वन क्षेत्रों में स्थित गुप्ता धाम, तुतला भवानी, महादेव खोह, ताराचंडी देवी स्थान जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के रास्ते कई जगहों पर दुर्गम हैं। इन मार्गों को सुगम बनाने के लिए ‘वन पथ’ का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र के सुंदर झरनों की मैपिंग कराई जा रही है ताकि वहां तक पर्यटकों की पहुंच आसान हो सके। मंत्री ने यह भी कहा कि वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाए बिना अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने अपने सासाराम दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया और विकास कार्यों की समीक्षा की।

“हमारा प्रयास है कि रोहतास जैसे प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले को पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर बनाया जाए, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जंगल और पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।”
— डॉ. सुनील कुमार, वन एवं पर्यावरण मंत्री, बिहार सरकार


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *