Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 07 12 at 15.34.54

सासाराम सांसद मनोज कुमार ने 13.56 करोड़ की लागत से बनी तीन सड़कों का उद्घाटन किया, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Posted on July 12, 2025July 12, 2025 By Sanchar Times News

इन सड़कों के लोकार्पण से शिवसागर, चेनारी और कोचस प्रखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों में उत्साह

हैदर अली रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


सासाराम संसदीय क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लेकर एक बड़ी पहल करते हुए सांसद मनोज कुमार ने 13 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक लागत से बनी तीन महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया। इन सड़कों के लोकार्पण से शिवसागर, चेनारी और कोचस प्रखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों में उत्साह और राहत की भावना है।

WhatsApp Image 2025 07 12 at 15.34.52

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पक्की सड़क के अभाव में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की वजह से कई बार बीमार, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सड़कों के पक्की होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।

कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा, उन्होंने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है

सांसद मनोज कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि जिन तीन सड़कों का उद्घाटन किया गया, उनमें टेकरी मोड़ रोड से सटे नेशनल हाईवे से बेगरी तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क, अऊंवा गेट से शिवसागर स्टेशन होते हुए कोनार पथ, एनएच-30 से पल्टू डिहरा तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है।

सांसद ने कहा, “इन तीनों सड़कों के निर्माण की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। आम जनता को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए मैंने इनके पक्कीकरण का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “जनता के बीच किए गए हर वादे को मैं हर हाल में पूरा करूंगा। यदि जरूरत पड़ी तो इन विकास कार्यों के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगा।” इस विकास कार्य से जुड़े उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों ने सांसद के कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: जसप्रीत बुमराह का लॉर्ड्स में जलवा : इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर मुरलीधरन को पीछे छोड़ा, वसीम अकरम की बराबरी की
Next Post: रोहतास में 3.34 लाख पेंशनधारियों को DBT के जरिए ₹36.83 करोड़ की राशि का भुगतान, कार्यक्रम में मंत्री जयंत राज और डीएम मौजूद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया