Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Screenshot 2025 08 06 155949

कैल्शियम की कमी को कहें अलविदा: डाइट में शामिल करें ये 3 बीज, हड्डियाँ होंगी मजबूत

Posted on August 6, 2025August 6, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, New Delhi : आजकल बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। इससे न केवल हड्डियाँ कमजोर होती हैं, बल्कि जोड़ों में दर्द, थकान और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सप्लीमेंट्स का सहारा लेना आम हो गया है, लेकिन प्राकृतिक विकल्पों से भी इस कमी को दूर किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ सामान्य बीजों को डाइट में शामिल कर के आप कैल्शियम की कमी को नैचुरली दूर कर सकते हैं। ये बीज न केवल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पाचन, हार्मोन बैलेंस, और त्वचा व बालों की सेहत के लिए भी लाभकारी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कैल्शियम रिच बीजों के बारे में:

तिल के बीज

जब कैल्शियम रिच बीज की बात हो तो तिल के बीज का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बता दें कि 100 ग्राम तिल में लगभग 975-1000 एमजी कैल्शियम होता है। इस लिहाज से यह आपके लिए दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है। इतना ही नहीं इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी होता है, जो कैल्शियम को अच्छे से सोखने में मदद करता है। आप हर दिन 1-2 छोटी चम्मच तिल पाउडर या भुना हुआ तिल ले सकते हैं। चूंकि यह गर्म होता है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन ज़्यादा न करें।

चिया सीड्स

चिया सीड्स भी कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। दरअसल, 100 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 630 एमजी कैल्शियम होता है। इतना ही नहीं, इसमें ओमेगा-3 और फाइबर भी पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ पेट को साफ रखने में मददगार है। साथ ही, इससे आपको लंबे समय तक एनर्जी भी मिलती है। आप एक बड़ा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में अपेक्षाकृत कैल्शियम कम पाया जाता है। 100 ग्राम अलसी के बीज में लगभग 255 एमजी कैल्शियम होता है। साथ ही साथ, इसमें ओमेगा-3 और फाइटोएस्ट्रोजेन पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह हार्मोन बैलेंस करने के साथ-साथ पीसीओडी, मेनोपॉज और थायरॉइड में भी फायदेमंद है। आप एक छोटी चम्मच भूनी हुई अलसी पाउडर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: दिलीप और दीपक के खातों में अरबों नहीं, 11.13 लाख करोड़ रुपये जमा हुए!
Next Post: PM मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन-3’ का उद्घाटन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया