Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sunder

दूसरा टेस्ट : सुंदर ने सात विकेट लेकर वापसी का जश्न मनाया

Posted on October 25, 2024October 25, 2024 By Chhavi Singh

पुणो। हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर (59 रन पर सात विकेट) की शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भारत ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर समेटने के बाद स्टंप्स तक एक विकेट पर 16 रन बना लिये।

दिन का खेल समाप्त होने पर शुभमन गिल नाबाद 10 और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाबाद छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। टीम साउथी ने अपने दूसरे ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खाता खोले बगैर बोल्ड किया।
कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह बनाने वाले सुंदर ने लगभग ढाई साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उनके नाम चार टेस्ट में छह विकेट थे। भारत के लिए अनुभवी रविचंद्रन अिन ने 64 रन देकर तीन विकेट लिये। भारतीय सरजमीं पर यह पहली बार है जब किसी टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दायें हाथ के ऑफ स्पिनरों ने झटके हो।

डेवोन कोन्वे को आउट कर अपने विकेटों की संख्या 531 तक पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन से आगे निकल गये।न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कोन्वे ने 76, रचिन र¨वद्र ने 65 और मिचेल सेंटनर ने 33 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की टीम एक समय तीन विकेट पर 197 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर बढ रही थी लेकिन सुंदर की फिरकी के सामने उसने 62 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिये। कुलदीप की जगह टीम में शामिल करने के फैसले को सही साबित करते हुए सुंदर ने अपने 14वें ओवर में पिछले मैच के शतकवीर र¨वद्र को आउट कर पहली सफलता हासिल करने के बाद अपने छोर से विकेट चटकाना जारी रखा। अिन ने दिन के शुरुआती सत्र में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम (15) और विल यंग (18) को चलता किया तो वहीं सुंदर ने दूसरे सत्र के आखिर में दो विकेट झटकने के बाद मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। सुंदर ने इन सात में से पांच विकेट ऑफ स्टंप की लाइन का शानदार इस्तेमाल कर झटके। उन्होंने इस दौरान र¨वद्र, टॉम ब्लंडेल (3), सेंटनर, टिम साउदी (5) और अजाज पटेल (4) को बोल्ड किया। उनका सबसे बड़ा विकेट हालांकि र¨वद्र का था जिन्होंने शुरुआती टेस्ट में न्यूजीलैंड की आठ विकेट की जीत में 134 और नाबाद 39 रन की यादगार पारी खेली थी।


इससे पहले कोन्वे ने स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप और ड्राइव का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने 141 गेंद की पारी में 11 चौके जड़ने के अलावा र¨वद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। र¨वद्र को इसके बाद डेरिल मिचेल (नाबाद 16) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने 95 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में हालांकि र¨वद्र ने बड़ा योगदान दिया। र¨वद्र को वामहस्त स्पिनर र¨वद्र जडेजा की गेंद पर जीवनदान भी मिला जब शॉर्ट लेग पर सरफराज खान उनका मुश्किल कैच नहीं लपक सके। उन्होंने आकाश दीप के खिलाफ अगले ओवर में दो चौके लगाकर अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले दिन के शुरुआती सत्र में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सात ओवर के बाद ही स्पिनरों को गेंद थमाने का फैसला किया और अिन ने अपनी पांचवीं गेंद पर लाथम को चलता कर टीम को पहली सफलता दिलायी।

खेल

Post navigation

Previous Post: श्रद्धा कपूर ने बताया कैसे बनी प्रशंसकों की पसंद
Next Post: LAC पर ’जमीनी स्थिति‘ बहाल करने पर बनी व्यापक सहमति : राजनाथ सिंह

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया