Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 04 03 at 19.40.48

सासाराम में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Posted on April 3, 2025April 3, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पूर्व के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में आज रोहतास जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार ने किया। उनके साथ जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च उस मार्ग से होकर गुजरा, जहां से रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। क्योंकि रामनवमी के दिन जुलूस में भारी भीड़ जुटती है और यह कई महत्वपूर्ण रास्तों से होकर गुजरता है, इसलिए प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली है।

WhatsApp Image 2025 04 03 at 19.40.50

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि इस बार रामनवमी जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जुलूस के रूट को पहले से निर्धारित कर लिया गया है और उस दिन सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

कड़ी सुरक्षा के निर्देश


फ्लैग मार्च के दौरान एसपी रौशन कुमार ने कहा कि शहर की विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।

WhatsApp Image 2025 04 03 at 19.40.49

प्रशासन की इस मुस्तैदी से यह साफ हो गया है कि इस बार रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे नगर में शांति और सौहार्द बना रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में चैता गायन की धूम, गांव-गांव में गूंज रहे लोकगीत
Next Post: न्यूयॉर्क से अपने जड़ों की ओर लौटीं स्मृता चौबे, रोहतास में शुरू की जड़ी-बूटी की खेती

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया