Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
stock market

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 385 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Posted on January 21, 2026January 21, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: बढ़ते भूराजनीतिक तनाव, कमजोर वैश्विक बाजारों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला। निवेशकों की सतर्कता के चलते प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.82 अंकों की गिरावट के साथ 81,794.65 पर आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.5 अंक टूटकर 25,141 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और इंफोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। वहीं, इटरनल, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा स्टील के शेयरों में खरीदारी देखी गई और ये बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,665.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में भी कमजोर रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली बढ़त में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट 2.39 प्रतिशत लुढ़का, एसएंडपी 500 में 2.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.76 प्रतिशत टूट गया।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर ने कहा कि अमेरिकी बाजारों में आई भारी गिरावट वैश्विक स्तर पर बिकवाली का संकेत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों के खिलाफ टैरिफ बढ़ाने की धमकियों से ट्रेड वॉर की आशंकाएं फिर से गहरा गई हैं, जिससे निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है। फरवरी में 10 प्रतिशत से शुरू होने वाले प्रस्तावित शुल्क जून तक 25 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की बात ने बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत टूटकर 64.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1,065.71 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 82,180.47 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353 अंक या 1.38 प्रतिशत टूटकर 25,232.50 पर बंद हुआ था।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: NTPC विंध्याचल में स्टेशन-स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन का सफल आयोजन
Next Post: पावर ग्रिड ने कोल्ड स्पेयर ट्रांसफॉर्मर व रिएक्टर की खरीद के लिए ₹913.99 करोड़ के निवेश को मंजूरी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया