Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sonia ghandhi

मनरेगा की जगह नया कानून लाने पर Sonia Gandhi का हमला, बोलीं-सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया

Posted on December 21, 2025December 21, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

नई दिल्ली: केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा की जगह ‘वीबी-जी राम जी’ बिल लाए जाने और उसके संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस नए कानून के पास होने पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अपने संदेश में सोनिया गांधी ने मनरेगा कानून को 20 साल पहले उठाया गया एक “क्रांतिकारी कदम” बताया और कहा कि इस कानून ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मान के साथ रोजगार का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा खासतौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अतिगरीब वर्ग के लिए जीवनरेखा साबित हुआ और ग्रामीण पलायन को रोकने में इसकी बड़ी भूमिका रही।

भाई और बहनों.. नमस्कार

मुझे आज भी याद है, 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, तब संसद में मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था। खासतौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अतिगरीब लोगों के लिए… pic.twitter.com/mjH4CfYRVe

— Congress (@INCIndia) December 20, 2025

मनरेगा को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

सोनिया गांधी ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि जब 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब संसद में आम सहमति से मनरेगा कानून पास किया गया था। इसने रोजगार को कानूनी अधिकार बनाया, ग्राम पंचायतों को सशक्त किया और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम रखा।”

‘सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया’

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने की लगातार कोशिश की। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मनरेगा गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुआ, इसके बावजूद सरकार ने अब इस योजना का मूल स्वरूप ही बदल दिया है।
उन्होंने कहा, “न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि बिना किसी विचार-विमर्श, बिना सलाह-मशवरे और बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने तरीके से मनरेगा का ढांचा बदल दिया गया। अब यह तय किया जाएगा कि किसे, कितना, कहां और किस तरह रोजगार मिलेगा—और यह फैसला दिल्ली में बैठकर, जमीनी हकीकत से दूर किया जाएगा।”

गरीबों और श्रमिकों के हितों पर हमला

सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश और जनहित से जुड़ी योजना थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून को कमजोर करके सरकार ने करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के हितों पर हमला किया है।
उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस इस “काले कानून” के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। सोनिया गांधी ने कहा, “20 साल पहले मैंने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी थी, आज भी इस कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं।”

Post Views: 2
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बुलंदशहर गैंगरेप मामला : 9 साल बाद पॉक्सो कोर्ट ने 5 आरोपियों को ठहराया दोषी, एक दोषी का वीडियो वायरल
Next Post: दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने रचे विकास के नए आयाम, नड्डा ने किया उपलब्धियों का विमोचन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया