
हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम से एक अहम खबर सामने आई है, जहां वित्तीय वर्ष के अंत के नजदीक आते ही परिवहन विभाग ने अपनी राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। रविवार होने के बावजूद, सासाराम नगर में विशेष अभियान चलाकर तीन लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में यूपीआई के माध्यम से भी जुर्माना की राशि को संग्रहित किया गया।
मोटर यान निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि यह अभियान विभाग द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए चलाया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या कम हो और नियमों के उल्लंघन से बचा जा सके।
गुड्डू कुमार (मोटर यान निरीक्षक, परिवहन विभाग, सासाराम): “हमारा मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूली को पूरा करना है, लेकिन साथ ही हम लोगों से यह भी अपील करते हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।”
